झारखंड

ईद एवं सरहुल को लेकर नेतरहाट थाना परिसर में शांति समिति की बैठक कल

अनूप कुमार की रिपोर्ट

नेतरहाट थाना परिसर में बुधवार को सरहुल और ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक दोपहर 1 बजे से शुरू होगी। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, धर्मगुरु एवं स्थानीय गणमान्य लोग शामिल होंगे।बैठक का मुख्य उद्देश्य दोनों पर्वों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने को लेकर चर्चा करना है। इस दौरान पर्वों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, जुलूस के रूट, ट्रैफिक नियंत्रण, साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा।थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने क्षेत्र के सभी लोगों से अपील की है कि वे बैठक में शामिल होकर प्रशासन का सहयोग करें और त्योहारों को शांति व सौहार्द के साथ मनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button