
हरियाणा के फतेहाबाद में सर्विस रिवॉल्वर से गोली लगने से इंस्पेक्टर घायल हो गए…।
घायल इंस्पेक्टर को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गोली लगने के बाद इंस्पेक्टर का काफी खून बह गया। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें इंस्पेक्टर सड़क पर बैठे हुए दिख रहे हैं और उनके पेट से खून निकल रहा है।…
जैसे ही कुछ लोग उनके पास आते हैं तो वह उनसे कहते हैं कि मेरी गाड़ी खड़ी है, अस्पताल ले चलो। इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद हिसार रेफर कर दिया। ….
मामले की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी प्रह्लाद सिंह व अन्य पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंचे।
जानकारी के मुताबिक, इंस्पेक्टर शमशेर सिंह अपनी पर्सनल किआ कार में सवार होकर हिसार से फतेहाबाद की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वह धांगड़ गांव के पास खून से लथपथ हाईवे की दूसरी लेन की तरफ बैठे हुए मिले। मौके पर पहुंचा एक युवक राहगीरों की मदद से उन्हें गाड़ी से सद्भावना अस्पताल लेकर पहुंचा। डायल-112 को भी फोन करके सूचना दी गई।…
प्राथमिक इलाज के बाद शमशेर सिंह को हिसार रेफर कर दिया।
सिरसा पुलिस के अनुसार, इंस्पेक्टर शमशेर सिंह सोमवार को ऑन ड्यूटी ही थे। मगर, यह पता नहीं चला कि वह धांगड़ गांव के पास कैसे पहुंच गए।
इंस्पेक्टर शमशेर सिंह सिरसा पुलिस लाइन में तैनात हैं। वह मूल रूप से टोहाना के धारसूल कलां गांव के रहने वाले हैं। शमशेर सिंह काफी समय तक सिरसा में ट्रैफिक SHO भी रहे हैं। इसके अलावा, रोड़ी थाने के भी SHO रहे। दो महीने पहले ही सिरसा SP ने उनका ट्रांसफर पुलिस लाइन में किया था।…
इस समय वह मिसिंग सेल के इंचार्ज के तौर पर कार्यरत हैं।….
#police #art #films




