झारखंड
हॉस्पिटल रोड में अतिक्रमित जमीन की नापी, जिला परिषद की भूमि का हुआ सीमांकन

अनूप कुमार की रिपोर्ट
महुआडांड़ के हॉस्पिटल रोड में मंगलवार को जिला परिषद की जमीन एवं अतिक्रमित भूमि की नापी की गई। अनुमंडल प्रशासन के निर्देश पर अंचल कार्यालय की टीम ने मौके पर पहुंचकर जमीन की पैमाइश कर सीमांकन किया।नापी कार्य में अंचल अमीन, राजस्व उपनिरीक्षक और अंचल निरीक्षक शामिल रहे। टीम ने जमीन की वास्तविक स्थिति का आकलन करते हुए रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की।इस दौरान पुरुषोत्तम टंडन, अमित गुप्ता और मनीर अंचल कर्मी समेत स्थानीय लोग मौजूद रहे और नापी कार्य पर नजर बनाए रखी।प्रशासन के अनुसार, नापी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




