ग्वालियरमध्य प्रदेश
व्यापारियों में खेल प्रतियोगिता संगठित होने का एक प्रयास हैः नारायन सिंह कुशवाह
अतुल मल्होत्रा रिपोर्ट

रोमांचकरहा महिलाओं का क्रिकेट मैच,जॉन डियर टीम ने जीता क्रिकेटका विजेता कप
डीआईजी अमित सांघी एवं कैट जबलपुर अध्यक्ष राजीव बडेरिया ने प्रतियोगियों को पुरूस्कार वितरण किये।
ग्वालियर। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ग्वालियर के तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन गत दिवस केप्टन रूपसिंह स्टेडियम में हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश शासन के सामाजिक निशक्तजन एवं खादय प्रशंसकरण मंत्री नारायन सिंह कुशवाह ने कहा कि व्यापारियों ने खेल की भावना से जो कार्य किया है, निश्चित ही वह व्यापारियों को संगठित करने का एक अच्छा प्रयास है। विजेता टीम को पुरूस्कार देते हुये डीआईजी अमित सांघी ने कैट के प्रयासों की सराहना की, उन्हेांने कहा कि पिछले वर्षो से कैट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन के नेतृत्व में कैट ग्वालियर में संगठित हुई है और कैट नंे एक राष्ट्रीय व्यापारिक संगठन के रूप में अपनी एक सशक्त पहचान बनाई है।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित कैट जबलपुर के अध्यक्ष राजीव बडेरिया ने कहा कि अन्य संगठन केवल नगर निगम की सीमा में संगठित हैं जबकि कैट राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर सभी को सुविधा देता है एवं व्यापारियों की लडाई लडता है।
कैट के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेन्द्र जैन ने कहा कि महिला विंग ग्वालियर एवं मािहला विंग डबरा का क्रिकेट मैच रोमांचक रहा। ग्वालियर महिला विंग टीम बिजेता एवं कैट महिला विंग डबरा टीम उप विजेता रही । इसी प्रकार 8 क्रिकेट टीमों के बीच जो क्रिकेट टूर्नामेंट हुआ उसमें विजेता के रूप में जॉन डियर टीम ने कैट किंग्स क्रिकेट का कप जीता जबकि उप विजेजा के रूप में मोहित ज्वेलर्स की टीम स्टाइगर रही।
डबरा पुरूष टीम एवं शिवपुरी पुरूष टीम का रोमांचक मैच हुआ जिसमें डबरा पुरूष टीम ने विजय हांसिल की और विजय कप प्राप्त किया। विजेताओं को पुरूषकार अतिथियों के अतिरिक्त राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन, सीआरपीएफ डीआईजी अशोक चौरसिया, टीआई इंदरगंज दीप्ती तोमर, टीआई कोतवाली मोहिनी वर्मा, नगर निगम एडीशनल कमिश्नर मुनेश सिकरवार, कैट जिला अध्यक्ष रवि गुप्ता एवं अन्य अतिथियों ने किया।
आयोजन समिति के मुख्य संयोजक आकाश जैन, संयोजक नीरज चौरसिया, राहुल अग्रवाल, सचिन राजपूत, अंशुल गुप्ता, गोपाल जयसवाल, रीनागांधी विवेकजैन, निरूपमा मालपानी, दिलीप पंजबानी आदि ने अतिथियों का स्वागत किया एवं कैट के सदस्य परिवारों के लिये भोजन की व्यवस्था की गई। लगभग 3000से अधिक सदस्यों ने भोजन का आनन्द लिया।




