अपराधउत्तर प्रदेश

फेक्ट्री मालिक के अपहरण की साजिश पर पुलिस ने पांच आरोपी दबोचे*

नूर मोहम्मद पत्रकार

फेक्ट्री मालिक के अपहरण की साजिश पर पुलिस ने पांच आरोपी दबोचे*

फर्जी नंबर प्लेट लगी कार, हथियार व बेहोशी के इंजेक्शन बरामद

मैनाठेर। पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में अपहरण की एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो एक फैक्ट्री मालिक का अपहरण कर मोटी फिरौती वसूलने की तैयारी में थे।जानकारी के अनुसार पुलिस को उमरी-सब्जीपुर रोड स्थित कब्रिस्तान के पास एक संदिग्ध कार खड़ी होने की सूचना मिली थी। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस और एसओजी टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और कार में मौजूद पांचों आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों में शारिक उर्फ लाला, इमरान, जाने आलम, रिजवान उर्फ बड़ा और एक अन्य इमरान शामिल हैं, जो अलग-अलग थाना क्षेत्रों के निवासी बताए जा रहे हैं। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से फर्जी नंबर प्लेट लगी कार, एक देशी पिस्टल, तीन तमंचे, जिंदा कारतूस, चाकू, बेहोश करने वाले इंजेक्शन व सिरिंज, रस्सी, दुपट्टा, सेलोटेप, मोबाइल फोन, फर्जी आरसी और नकदी बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मैनाठेर क्षेत्र स्थित डिजाइन वर्ल्ड आईएनसी फैक्ट्री के मालिक का अपहरण कर मोटी फिरौती मांगने की योजना बना रहे थे। इस साजिश में फैक्ट्री में कार्यरत एक आरोपी ने मालिक की गतिविधियों की रेकी कर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।फेक्ट्री मालिक के अपहरण की साजिश पर पुलिस ने पांच आरोपी दबोचे*

फर्जी नंबर प्लेट लगी कार, हथियार व बेहोशी के इंजेक्शन बरामद

मैनाठेर। पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में अपहरण की एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो एक फैक्ट्री मालिक का अपहरण कर मोटी फिरौती वसूलने की तैयारी में थे।जानकारी के अनुसार पुलिस को उमरी-सब्जीपुर रोड स्थित कब्रिस्तान के पास एक संदिग्ध कार खड़ी होने की सूचना मिली थी। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस और एसओजी टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और कार में मौजूद पांचों आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों में शारिक उर्फ लाला, इमरान, जाने आलम, रिजवान उर्फ बड़ा और एक अन्य इमरान शामिल हैं, जो अलग-अलग थाना क्षेत्रों के निवासी बताए जा रहे हैं। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से फर्जी नंबर प्लेट लगी कार, एक देशी पिस्टल, तीन तमंचे, जिंदा कारतूस, चाकू, बेहोश करने वाले इंजेक्शन व सिरिंज, रस्सी, दुपट्टा, सेलोटेप, मोबाइल फोन, फर्जी आरसी और नकदी बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मैनाठेर क्षेत्र स्थित डिजाइन वर्ल्ड आईएनसी फैक्ट्री के मालिक का अपहरण कर मोटी फिरौती मांगने की योजना बना रहे थे। इस साजिश में फैक्ट्री में कार्यरत एक आरोपी ने मालिक की गतिविधियों की रेकी कर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है
नूर मोहम्मद पत्रकार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button