बदायूं में दोहरे हत्याकांड के आरोपी की संपत्ति पर चला बाबा का बुलडोजर’ और प्रशासनिक हंटर: HPCL मामले में सीओ समेत कई तबादले, अवैध साम्राज्य हुआ ध्वस्त !
स्क्रिप्ट बदायूं एम. आरिफ़ खान मोबाइल - 9997654490

यूपी के बदायूं का बहूचर्चित डबल मर्डर केस पर अब ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है ! मुख्य आरोपी अजय कुमार सिँह के अवैध साम्राज्य पर पुलिस प्रशासन का पीला पंजा जमकर गरजा ! आरोपी के सभी ठिकानों को आज ध्वस्त करते हुए प्रशासन ने साबित कर दिया कि क़ानून सबके लिये बराबर है ! पीड़ित परिवार काफ़ी गुस्से में है वह आज पुलिस कप्तान से मिला और सीबीआई जाँच की मांग उठाई !
वियो- जिले में HPCL (हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड) से जुड़े मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। इस मामले में लापरवाही और संलिप्तता को देखते हुए शासन ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है, वहीं दूसरी ओर भू-माफियाओं के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई ने हड़कंप मचा दिया है।
नवागत एसएसपी अंकिता शर्मा ने मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सीओ दातागंज को भी हटा दिया है ,!
राहुल पाण्डेय को दातागंज का नया क्षेत्राधिकारी (सीओ) नियुक्त किया गया है।
सीओ दातागंज के.के. तिवारी का तबादला कर उन्हें बिल्सी भेजा गया है। वहीं बिल्सी से सुनील कुमार को हटाकर उझानी सर्किल का प्रभार सौंपा गया है।
प्रशासन ने आज आरोपी कि 12 दुकानें ध्वस्त कीं जिससे हड़कम्प मच गया !
HPCL मामले के मुख्य आरोपी अजय कुमार सिंह के अवैध साम्राज्य पर प्रशासन का पीला पंजा जमकर गरजा। जांच के दौरान पाया गया कि आरोपी ने राजनीतिक संरक्षण का लाभ उठाकर सरकारी संपत्तियों पर कब्जा कर रखा था।
आरोपी द्वारा अवैध रूप से बनाई गई 12 दुकानों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया है।
आपको बता दें कि आरोपी ने 50 बीघा तालाब की जमीन पर कब्जा कर रखा था और ग्राम समाज की भूमि पर बाजार लगाता था, जहां 52 से अधिक दुकानें संचालित थीं।
तथा सरकारी नल में समरसेबल पंप लगाने और घर में अवैध बिजली कनेक्शन के साथ-साथ राशन कोटे में धांधली की भी पुष्टि हुई है।
एसआईटी (SIT) की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और आरोपी की अन्य संपत्तियों की गहराई से जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि अभी बुलडोजर की कार्रवाई जारी है।




