रायबरेली में चैत्र नवरात्रि के पहले दिन आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। जिले के सभी देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली।शहर के लगभग डेढ़ सौ वर्ष पुराने मनसा देवी मंदिर में तड़के भोर से ही भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर परिसर जय माता दी के जयकारों से गूंज उठा और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।नवरात्रि के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने बताया कि सभी प्रमुख मंदिरों पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खासतौर पर मंदिर परिसरों के बाहर महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Check Also
Close
-
एआरटीओ प्रवर्तन ने चलाया संघन चेकिंग अभियानApril 7, 2026




