तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर
लोकेशन रायबरेली रिपोर्टर अभय द्विवेदी

महराजगंज,रायबरेली।बाजार से घर वापस जा रहे दो बाइक सवारों को तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने मारी टक्कर दोनों के पैर फैक्चर, हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर। घटना शुक्रवार शाम करीब पांच बजे की है। कंशीपुर मजरे अचली निवासी विशाल सिंह 30वर्ष, अपने साथी राजेंद्र 47 वर्ष के साथ महराजगंज बाजार से वापस घर लौट रहे थे। पाली गांव के आगे पहुंचे ही थे कि हलोर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के अगले हिस्से का दाहिना टायर व बोनट के चीथड़े उड़ गए। वही दोनों बाइक सवार बाइक समेत सड़क किनारे खाई में जा गिरे। घटना के बाद कार छोड़कर मौके से कार चालक फरार हो गया। आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया।




