एक दिवसीय मखाना कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं फ्रंट लाइन प्रर्दशन का आयोजन संपन्न
लोकेशन रायबरेली रिपोर्टर अभय द्विवेदी

रायबरेली में 20 मार्च को राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह (स्वतन्त्र प्रभार), उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात, उ०प्र० की उपस्थिति में मखाना विकास योजनान्तर्गत एक दिवसीय मखाना कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं फ्रंट लाइन प्रर्दशन का आयोजन ग्राम टेरा बरौला, विकासखण्ड हरचन्दपुर में किया गया। उद्यान मंत्री ने जनपद रायबरेली के ग्राम टेरा बरौला, विकासखण्ड हरचन्दपुर के कृषक दिनेश कुमार के खेत में निर्मित तालाब में मखाना रोपित कर प्रदेश में मखाना के खेती की शुरूवात की, जो पूरे प्रदेश के लिये गौरव की बात है।
आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ बालकृष्ण मखाना वैज्ञानिक बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर द्वारा कृषकों के मध्य मखाना की खेती पर विस्तारपूर्वक चर्चा कर कृषकों को सीमित संसाधनों से अधिक उत्पादन प्राप्त करने तथा आमदनी कैसे दुगनी की जाये के सम्बन्ध में तकनीकी एवं समसमायिक जानकारी प्रदान की गयी। निदेशक एमिटी विश्वविद्यालय लखनऊ डॉ० शालिनी सिंह द्वारा बताया गया कि किस प्रकार मखाना की खेती करके कृषक अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं। इस अवसर पर बिहार से आये मखाना के प्रगतिशील सुनील कुमार द्वारा मखाना की खेती, बचाव आदि के बारे में विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर निदेशक उद्यान विभाग डॉ० भानु प्रकाश राम द्वारा बताया गया कि प्रदेश में मखाना की खेती की शुरूआत आज से की जा रही है, उद्यान विभाग द्वारा संचालित मखाना विकास योजनान्तर्गत कृषकों को इकाई लागत का 40 प्रतिशत अनुदान देय होगा।
इस अवसर पर संयुक्त निदेशक (शाकभाजी) डा० राजीव कुमार वर्मा, उप निदेशक उद्यान लखनऊ मण्डल, लखनऊ डॉ० डी०के० वर्मा, जिला उद्यान अधिकारी, रायबरेली डॉ० जय राम वर्मा, वैज्ञानिक के० वी०के० दरियापुर डॉ० आर०के० कन्नौजिया, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नागेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष निषाद सभा सोहन लाल निषाद, श्री के०के० सिंह, बुद्धि लाल पासी, पूर्व प्रधान टेरा बरौला, अनिल कुमार लोधी, सुनील पासी, राम शंकर गोड़िया, प्रेमचंद तिवारी, राहुल सिंह आदि कृषक उपस्थित रहें।




