उत्तर प्रदेशरायबरेली
नारी शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के तहत महिलाओं के सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष रैली का हुआ आयोजन
रिपोर्टर अभय द्विवेदी

रायबरेली में मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के तहत आज महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए एक विशेष रैली का आयोजन किया गया।अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने पुलिस लाइन परिसर से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों—अस्पताल चौराहा, घंटाघर और सुपर मार्केट से होकर गुजरी। इस दौरान पुलिस टीम और महिला प्रतिभागियों ने आमजन, खासकर महिलाओं से संवाद कर उन्हें उनकी सुरक्षा, अधिकारों और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। अपर संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि यह रैली मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित वातावरण देना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।




