मनोरंजनलाइफ स्टाइल
यूजर्स बोले, जब प्यार किया तो डरना क्या? वीडियो को digi_hindustan नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा….क्या गजब का काम किया है लड़की के पिता ने. एक और यूजर ने लिखा….ये हुई ना बात, पब्लिक प्लेस को बपौती समझ लेते हैं ये लोग. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा….जब प्यार किया तो डरना क्या.
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने इंस्टाग्राम पर नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनके एलिगेंट और ट्रेडिशनल लुक ने फैंस का ध्यान खींच लिया है. अब ये तस्वीरें तेजी से पर वायरल हो रही है.

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी एक बार फिर अपने स्टाइल और खूबसूरती को लेकर चर्चा में आ गई हैं. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर मैरून साड़ी में अपनी नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनका लुक बहुत क्लासी और एलिगेंट लग रहा है. फैंस उनकी इन तस्वीरों को देखकर खूब तारीफ कर रहे हैं और कमेंट्स में प्यार बरसा रहे हैं. इसी बीच आइए श्वेता की इन तस्वीरों को देखते है.
श्वेता तिवारी की मरून साड़ी बहुत रॉयल लग रही है. साड़ी पर गोल्डन बॉर्डर और छोटे-छोटे डिजाइन इसे और भी अट्रैक्टिव बना रहे हैं. ये रंग उनके पूरे लुक को ट्रेडिशनल के साथ-साथ ग्लैमरस टच दे रहा है.

श्वेता ने अपने लुक को गोल्ड ज्वेलरी से कंप्लीट किया है. उन्होंने नेकलेस और बड़े झुमके पहने हैं, जो उनकी साड़ी के साथ परफेक्ट मैच कर रहे हैं.
उन्होंने साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज पहना है, जिसका बैकलेस डिजाइन काफी स्टाइलिश लग रहा है. ब्लाउज का कट और फिटिंग उनके लुक को बोल्ड और मॉडर्न बना रहा है.
उनका हेयरस्टाइल बहुत ही सॉफ्ट और नेचुरल रखा गया है. हल्की वेव्स के साथ उनके खुले बाल चेहरे को खूबसूरती से फ्रेम कर रहे हैं, जिससे वो बहुत आकर्षक लग रही है.
श्वेता तिवारी ने इस साड़ी के साथ ट्रेडिशनल और मॉडर्न का शानदार कॉम्बिनेशन पेश किया है. उनकी साड़ी, ज्वेलरी और स्टाइलिंग सब कुछ बैलेंस्ड है.




