कोटपुतलीधर्मराजस्थान

दहमी मनसा माता मंदिर में उमड़ा रहा है आस्था का सैलाब

रिपोर्टर हितेश भारद्वाज

दहमी मनसा माता मंदिर में उमड़ा रहा है आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालु कर रहे हैं माता के दर्शन, 2 से 3 लाख श्रद्धालु आने की संभावना

#बहरोड़, क्षेत्र के दहमी-हमजापुर स्थित मनसा माता मंदिर में चैत्र नवरात्र की पंचमी पर सोमवार को आस्था का जनसैलाब उमड़ रहा है आज सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।मंदिर में नवविवाहित जोड़ों ने विशेष रूप से गठजोड़े के साथ पहुंचकर धोक लगाई और सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह भंडारों का आयोजन भी किया गया, जहां प्रसादी वितरित की जा रही है। मंदिर के पुजारी परमानंद शर्मा ने बताया कि चैत्र नवरात्र के दौरान यहां विशेष धार्मिक आयोजन होते हैं। सप्तमी और अष्टमी पर विशेष मेला आयोजित किया जाता है, जबकि नवमी के दिन विधिवत हवन-यज्ञ के साथ मेले का समापन होता है। गौरतलब है कि 24 मार्च से तीन दिवसीय चैत्र नवरात्र मेला शुरू होगा, जिसमें मुख्य मेला 25 मार्च को भरेगा। वहीं 27 मार्च को नवमी के अवसर पर हवन-यज्ञ के साथ मेले का विधिवत समापन किया जाएगा। मेले को लेकर पुलिस प्रशासन ओर से सुरक्षा और श्री कृष्ण नवयुवक मंडल एवं विकास कमेटी की ओर से व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
बहरोड़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button