ताजा खबरधर्मभारतमहाराष्ट्र

खामगांव में देशवासियों के लिए एक बड़ा ईद मिलन समारोह संपन्न

मोहम्मद फारूक खामगांव

खामगाव ज़िला बुलढ़ाणा महाराष्ट्र

खामगांव में देशवासियों के लिए एक बड़ा ईद मिलन समारोह संपन्न*
शनिवार, 4 अप्रैल को शाम 7:00 बजे, जमात-ए-इस्लामी हिंद खामगांव, एस आय ओ , महिला विंग, जी आय ओ के संयुक्त तत्वावधान में होटल तुलजाई में देशवासियों के लिए एक बड़ा ईद मिलन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें शहर के गणमान्य नागरिको ने भाग लिया। इस मौके पर, प्रोग्राम की अध्यक्षता जमात-ए-इस्लामी हिंद नासिक के सेक्रेटरी वाजिद अली खान ने की, जबकि खामगांव के एडिशनल एस पी डॉ. श्रेणिक लोढ़ा, अंजुमन मुफीद-उल-इस्लाम खामगांव के प्रेसिडेंट डॉ. वकार उल हक खान, संजय शिनगारे, स्वप्निल ठाकरे, डॉ. धनंजय तलवलकर, डॉ. प्रसाद थेटे, सतीश अप्पा दुडे, शेखर पुरोहित, नरेंद्र वानखेड़े, मुन्ना पुरवार, विजय उगले, राजकुमारी तेजेंद्र सिंह चौहान, सुश्री हर्षा नगाड़े, सुश्री श्रुति पतंगे, सुश्री सलूजा कौर मैडम,आदी मंच पर विराजमान थे । प्रोग्राम की अध्यक्षता वाजिद अली खान ने की।
प्रोग्राम की शुरुआत हाफिज अतीक साहब के पवित्र कुरान की तिलावत से हुई और इसका मराठी ट्रांसलेशन सोहेल फुरकान ने पेश किया।
उपस्थित मेहमानों ने संक्षेप में अपने विचार रखे,जिसमें एडिशनल एस पी श्रेणिक लोढ़ा ने जमात-ए-इस्लामी की इस पहल को समय की ज़रूरत बताया और कहा कि इस तरह से मैदान में आकर समाज में काम करने की ज़रूरत है।
डॉ. वकार-उल-हक खान ने भी अपने देश के विकास के लिए आगेआकर काम करने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। और देश का विकास ही हमारी खुशहाल ज़िंदगी का राज़ है।
सभी गणमान्य लोगों ने आज के प्रोग्राम को समय की ज़रूरत बताया और कहा कि मेलजोल, भाईचारा, एक-दूसरे के लिए प्यार और स्नेह हमारे देश की खूबसूरती है और हमें इसकी रक्षा करनी है।
आखिर में, अपने अध्यक्षीय भाषण में वाजिद अली खान ने जमात-ए-इस्लामी हिंद का संक्षिप्त परिचय दिया। उन्होंने रमज़ान, इसकी अहमियत, कुरान और प्यारे पैगंबर (सल्लल्लाहू अलैहि वसल्लम) की शिक्षाओं के बारे में बात की। ज़फ़र उबैद अन्सारी ने आभार प्रदर्शन किया । सोहेल फुरकान ने प्रोग्राम का संचालन किया और अंतिम चरण मे कार्यक्रम मौजूद सभी लोगों को शीरखुर्मा पेश किया

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button