रायबरेली में प्राइवेट बस में लगी भीषण आग, यात्रियों ने उतरकर बचाई जान
लोकेशन रायबरेली रिपोर्टर अभय द्विवेदी

सालोन से रायबरेली की ओर आ रही अंसार बस सर्विस की एक प्राइवेट बस में बुधवार को भयानक आग लग गई। हादसा भदोखर थाना क्षेत्र के रायपुर महेरी गांव के पास हुआ। बस में सवार यात्री समय रहते उतर गए, जिससे किसी की जान नहीं गई।
चालक ने अचानक बस रोकी और यात्रियों को चीख-चीखकर उतारने का निर्देश दिया। यात्रियों ने हड़बड़ी में सामान छोड़कर बस से बाहर छलांग लगा दी। आग की लपटें तेजी से फैलीं और बस धू-धू कर जलने लगी।
स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत आग बुझाने में जुटकर पानी और बालू का इस्तेमाल किया। आग पर काबू पाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। जांच में शॉर्ट सर्किट या इंजन में खराबी को आग का कारण बताया जा रहा है।
इस घटना से इलाके में हड़कम्प मच गया। यात्रियों ने चालक की सतर्कता को सराहानीय कार्य बताया है। प्रशासन ने बस में लगी आग की जांच शुरू कर दी है।




