उत्तर प्रदेशरायबरेली

रायबरेली कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अभिनव तिवारी संगम‌ ने खंड विकास अधिकारी का किया आभार व्यक्त

लोकेशन रायबरेली रिपोर्टर अभय द्विवेदी

रायबरेली के सरेनी ब्लॉक मुख्यालय के सामने सरेनी-पूरे पांडे मार्ग पर कई वर्षों से बंद पड़ी नाली की आज सफाई कराई गई तथा जल निगम की लंबे समय से नालियों में पड़ी पाइपों को हटाया गया, जिससे क्षेत्र की जलनिकासी व्यवस्था में सुधार हुआ है।
जनसमस्या को उठाने वाले अभिनव तिवारी ‘संगम’ के प्रयासों के बाद खंड विकास अधिकारी सरेनी द्वारा संज्ञान लेते हुए कार्य कराया गया।
इस अवसर पर अभिनव तिवारी ‘संगम’ ने खंड विकास अधिकारी एवं सफाई कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनहित के मुद्दों की लड़ाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button