माननीय मंत्री श्री नारायन सिंह कुशवाह जी, कैबिनेट मंत्री ने आज ग्वालियर दक्षिण विधानसभा में आयोजित नशामुक्त भारत अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
ग्वालियर से अतुल मल्होत्रा की रिपोर्ट

ग्वालियर। माननीय मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह, कैबिनेट मंत्री ने आज ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में आयोजित नशामुक्त भारत अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर मंत्री श्री कुशवाह ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि नशा न केवल व्यक्ति बल्कि पूरे समाज के लिए घातक है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे नशे से दूर रहें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें।
कार्यक्रम में मौजूद सभी साथियों ने एकजुट होकर समाज को नशे के दुष्प्रभावों से मुक्त करने का संकल्प लिया। यह अभियान विशेष रूप से युवाओं को जागरूक करने और उन्हें सही दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
मंत्री जी ने कहा कि “आइए, हम सभी मिलकर एक स्वस्थ, जागरूक और नशामुक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।”
इस दौरान क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।




