ग्वालियर व्यापार मेला परिसर में पुस्तक मेले का शुभारंभ
ग्वालियर से अतुल मल्होत्रा की रिपोर्ट

ग्वालियर व्यापार मेला परिसर में आयोजित पुस्तक मेले का शुभारंभ जिला कलेक्टर रुचिका चौहान द्वारा किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर ने छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों से संवाद कर मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने बताया कि इस पुस्तक मेले में CBSE, ICSE एवं मध्यप्रदेश बोर्ड से संबंधित निजी विद्यालयों के पाठ्यक्रम अनुसार पुस्तकें, स्कूल यूनिफॉर्म तथा अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई गई है।
कलेक्टर रुचिका चौहान ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि अभिभावक अपनी सुविधा और पसंद के अनुसार मेले में लगी किसी भी दुकान से पुस्तकें एवं स्टेशनरी सामग्री खरीद सकते हैं।
इसके साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों की सहायता के लिए पुस्तक मेला परिसर में “बुक बैंक” की भी स्थापना की गई है, जहां जरूरतमंद छात्रों को नि:शुल्क पुस्तकें उपलब्ध कराई जा रही हैं।
बाइट- रुचिका चौहान
कलेक्टर ग्वालियर।




