ग्वालियरमध्य प्रदेश
वरिष्ठ भाजपा नेता संजय शर्मा महलगांव ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
मध्यप्रदेश के विकास, सुशासन और जनकल्याण की सराहना की

ग्वालियर से अतुल मल्होत्रा की रिपोर्ट
मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जन्मदिन के अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता संजय शर्मा महलगांव ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
संजय शर्मा ने अपने संदेश में कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मध्यप्रदेश निरंतर विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में प्रदेश और अधिक प्रगति करेगा।
इस अवसर पर महलगांव करौली माई से प्रार्थना करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा की कामना की।




