झारखंड

जंगलों से निकलता चुवा का पानी बना लोगों की पहली पसंद, दूर-दूर से पहुंच रहे लोग “

संवादाता अनूप कुमार की रिपोर्ट

महुआडांड़ प्रखंड के सोहर पंचायत स्थित चापी पाठ जाने वाले रास्ते में बहने वाला चुवा का पानी इन दिनों लोगों के बीच खासा लोकप्रिय हो गया है। घने जंगलों और पहाड़ियों से होकर आने वाला यह प्राकृतिक पानी अपने मीठे स्वाद और ठंडक के कारण लोगों को आकर्षित कर रहा है। प्रखंड के विभिन्न गांवों से लोग कई किलोमीटर का सफर तय कर इस पानी को पीने और घर ले जाने के लिए पहुंच रहे हैं।इस रास्ते से गुजरने वाले बाइक, फोर व्हीलर, बस और अन्य वाहनों के चालक भी यहां रुककर पानी पीना नहीं भूलते। दिनभर यहां लोगों की भीड़ लगी रहती है। कई लोग बोतल, बाल्टी और गैलन में पानी भरकर अपने घर ले जाते हैं
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह पानी कई जंगलों से होकर आता है, जिससे इसका स्वाद बेहद शुद्ध और ठंडा रहता है। लोगों ने प्रशासन से इस प्राकृतिक जल स्रोत के संरक्षण और आसपास साफ-सफाई की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि यह स्थान भविष्य में एक आकर्षक प्राकृतिक स्थल के रूप में विकसित हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button