अपराधग्वालियरमध्य प्रदेश
संदिग्ध हालात में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी
अतुल मल्होत्रा की रिपोर्ट

ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र में स्थित नेहरू पेट्रोल पंप के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब एक अज्ञात युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, वहीं युवक की पहचान भी अभी तक नहीं हो सकी है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल आसपास के लोगों से पूछताछ और साक्ष्य जुटाने का कार्य जारी है।
👉 पूरा मामला जनकगंज थाना क्षेत्र के नेहरू पेट्रोल पंप के पास का बताया जा रहा है।
🛑 NexNation Media | सच की नई दिशा




