उत्तर प्रदेशरायबरेली
गैस सिलेंडर के कीमत के बीच पेट्रोल पंपों पर अफरातफरी का माहौल
लोकेशन रायबरेली रिपोर्टर अभय द्विवेदी

रायबरेली में गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच पेट्रोल पंपों पर अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिल रहा है। गैस की कमी की खबरों के बीच जिले की सालोन तहसील के कई कस्बों में स्थित पेट्रोल पंपों पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थानीय लोगों के अनुसार, हालात ऐसे हो गए कि कई पेट्रोल पंपों पर लोगों को पेट्रोल और डीजल नहीं मिल सका। इसके बाद क्षेत्र में अफवाह फैल गई कि अब ईंधन की भी कमी हो गई है। अफवाह के चलते आसपास के इलाकों से लोग जल्दबाज़ी में पेट्रोल पंपों पर पहुंचने लगे, जिससे कई पंपों पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।
ईंधन न मिलने से नाराज़ लोगों ने पेट्रोल पंपों पर लगी भीड़ और पेट्रोल-डीजल न मिलने की स्थिति के वीडियो वहीं से बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने शुरू कर दिए।




