
महुआडांड़ प्रखंड के हामी पंचायत अंतर्गत मेढ़हारी गांव में कूप निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। हामी पंचायत के पतरातू यादव के खेत में मनरेगा योजना के तहत कूप निर्माण कार्य कराया गया, जिससे क्षेत्र के किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा उपलब्ध होने लगी है।योजना के तहत कूप की निर्माण कार्य मजबूत एवं उपयोगी बनाया गया। लाभुक द्वारा भी मेहनत और देखरेख के साथ कार्य कराया गया, जिससे कूप अब पूरी तरह से उपयोग के योग्य हो गया है। जन प्रतिनिधि प्रमुख कंचन कुजूर ने बताया कि कार्य योजना के अनुरूप सही तरीके से कराया गया है और अब इससे किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है।स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि कूप के चालू होने से खेतों की सिंचाई में सुविधा हुई है, जिससे खेती कार्य में आसानी आई है। किसानों ने कहा कि इस तरह के कार्य ग्रामीण क्षेत्र में कृषि को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।




