
महुआडांड़ प्रतिनिधि। महुआडांड़ के काथलिक स्वावलंबी सरकारी समिति का पॉचवा वाषिर्क आम सभा की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सुबोध कुजूर ने की।इस बैठक में 62 यूनिट के बैंक प्रतिनिधि सहित सहयोग समिति के पांच सदस्य के साथ सभी पल्ली पुरोहित भाग लिये।सभा की शुरुआत से पहले सभी मृत सदस्यों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। अध्यक्ष द्वारा महुआडांड़ के डीन फादर अशोक नागेशिया व फादर सुरेश किंडो के अलावे सभी उपस्थित सदस्य का स्वागत किया।इस बैठक में विशेष रूप से कृषि क्षेत्र अंतर्गत लोन संबंधित लेने देने पर चर्चा की गई। वही समिति के निदेशक फादर रोशन केरकेट्टा साल भर के आय व्यय की रिपोर्ट पेश कर आने वाले वर्ष के लिए नया बजट पेश किया।मुख्य अतिथि के रूप में केनरा बैंक के मैनेजर विजय टेटे ने बैंक संबंधी जानकारी देते हुए बैंक द्वारा कृषि लोन देने के बारे बताया।यह वाषिर्क आम सभा में पूरे छछेड़ी के 62 यूनिट के आय व्यय सहित सहयोग समिति के संचालन को मजबूत करने पर जोर दिया गया।बैठक में सचिव प्रभुदास केरकेट्टा, अमृत मिंज, आनंद प्रकाश मिंज, नवीन कच्छप, रोशन कुजूर सहित कई अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।




