अपराधउत्तर प्रदेशताजा खबरधर्मबदायूं

मजार के रास्ते को लेकर विवाद, दो पक्षों में पथराव कई घायल

रिपोर्टर नूर मोहम्मद पत्रकार

रिपोर्टर नूर मोहम्मद पत्रकार

जिला बदायूं उत्तर प्रदेश
मजार के रास्ते को लेकर विवाद, दो पक्षों में पथराव कई घायल

जनपद बदायूं के सहसवान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हिंडोल में मजार के रास्ते को लेकर विवाद ने उग्र रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि खजूर वाले बाबा की मजार के रास्ते को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसके बाद जमकर ईंट-पत्थर चले। इस दौरान कई लोग घायल हो गए। आरोप है कि कुछ दबंगों ने मजार की दीवार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया। दोनों पक्षों के लोग एक ही समुदाय के बताए जा रहे हैं। घटना के दौरान हुए पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button