लोकायुक्त पुलिस ने 2000 की रिश्वत लेते प्रभारी राजस्व निरीक्षक को दबोचा- एसपी लोकायुक्त निरंजन शर्मा।
अतुल मल्होत्रा रिपोर्ट

महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख एवं उप पुलिस महानिरीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह के भ्रष्टाचार के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश पर ग्वालियर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही
आवेदक :- श्री ब्रकभान धाकड़ पुत्र श्री प्रहलाद सिंह धाकड़ ,व्यवसाय किसान ,उम्र 45 वर्ष ,निवासी ग्राम मचाकला देवरी खुर्द तहसील पोहरी शिवपुरी मध्य प्रदेश
आरोपी :- श्री देवेन्द्र जैन पिता श्री अमरचंद जैन,उम्र 60 वर्ष,वर्तमान पदस्थापना- प्रभारी राजस्व निरीक्षक राजस्व व्रत पोहरी शिवपुरी एवं निवासी सिद्धेश्वर कॉलोनी मेला ग्राउंड के सामने शिवपुरी म.प्र.
रिश्वत राशि- 2000/
विवरण :- आवेदक श्री ब्रकभान सिंह ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त ग्वालियर को दिनांक 24/03/2026 को आवेदन किया कि जमीन का नक्शा सुधार करने की एवज में 5000/- रुपए रिश्वत की मांग की गई थी 1000/- रुपए आवेदक से लोकायुक्त मै शिकायत से पहले ले लिए थे,
दिनांक 24/03/2026 को शिकायत का सत्यापन ,मांग वार्ता के दौरान 1000/- रु.आरोपी देवेन्द्र जैन ने आवेदक से और प्राप्त कर लिए थे तथा शेष बचे 2000/- रुपए दिनांक 27/03/2026 को आवेदक से रिश्वत राशि लेना तय हुआ।आज दिनांक को आरोपी देवेंद्र जैन ने आवेदक ब्रकभान धाकड़ से 2000/-रुपए रिश्वत राशि स्वयं के घर के नीचे, मेला ग्राउंड के सामने सिद्धेश्वर कॉलोनी शिवपुरी में लिए, जिन्हें रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त टीम द्वारा रंगे हाथों पकड़ा गया ।
आरोपी के विरुद्ध धारा 7, पीसी एक्ट 1988(संशोधित अधिनियम 2018)के अंतर्गत कार्यवाही जारी है।
ट्रेपदल – डीएसपी विनोद सिंह कुशवाह ,निरीक्षक बलराम राजावत, निरीक्षक श्रीमति अंजली शर्मा ,प्रधान आरक्षक देवेन्द्र पवैया, जसवंत शर्मा ,मनोज कुशवाहा, बलवीर,आरक्षक गण– सुरेन्द्र सेमिल, विनोद शाक्य,राजीव तिवारी ,रवि सिंह, ।




