उत्तर प्रदेशताजा खबररायबरेली

पुलिसिंग व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाने के लिए की गई एक महत्वपूर्ण पहल

लोकेशन – रायबरेली रिपोर्टर – अभय द्विवेदी

लोकेशन – रायबरेली

रिपोर्टर – अभय द्विवेदी

पुलिसिंग व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाने के लिए की गई एक महत्वपूर्ण पहल

रायबरेली पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने पुलिस लाइन परिसर से 10 नई पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इन नई गाड़ियों के शामिल होने से जिले की आपातकालीन सेवाओं को और मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आधुनिक संसाधनों से लैस इन पीआरवी वाहनों के जरिए पुलिस अब पहले से ज्यादा तेज और प्रभावी तरीके से घटनास्थल पर पहुंचेगी।उन्होंने बताया कि इन वाहनों के जुड़ने से पुलिस का रिस्पांस टाइम कम होगा, जिससे किसी भी आपात स्थिति में आम जनता को त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी। यह पहल कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के साथ-साथ लोगों में सुरक्षा का भरोसा भी बढ़ाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button