ग्वालियरताजा खबरमध्य प्रदेश

निगम आयुक्त की बड़ी पहल, सिटीसेन्टर मल्टीलेवल पार्किंग में ऊपर फ्लोर छत का उपयोग होगा कमर्शियल

अतुल मल्होत्रा

निगम की आय बढ़ाने के लिए निगम आयुक्त की बड़ी पहल, सिटीसेन्टर मल्टीलेवल पार्किंग में ऊपर फ्लोर छत का उपयोग होगा कमर्शियल

ग्वालियर। निगम की आय बढ़ाने के लिए निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। सिटी सेंटर सालासर मॉल के पीछे स्थित निगम की मल्टीलेवल पार्किंग में पर्किंग के साथ साथ अब छत का व्यावसायिक उपयोग में लाने की तैयारी की जा रही है।
नोडल अधिकारी राजस्व श्री अनूप लिटोरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि सिटी सेंटर सालासर मॉल के पीछे स्थित मल्टीलेवल पार्किंग ब्लॉक ए एवं बी में तीन फ्लोर जिनका एरिया लगभग 36000 वर्गफुट है का पार्किंग उपयोग यथावत रखते हुए ऊपर चतुर्थ फ्लोर छत का उपयोग कमर्शियल एक्टिविटी हेतु जैसे रूप टॉप रेस्टोरेंट, स्पोर्ट्स एरिया आदि की मंजूरी हेतु प्रस्ताव मेयर इन काउंसिल एवं परिषद की ओर आयुक्त महोदय के निर्देशन में भेजा गया है । पूर्व में इन पार्किंग के ब्लॉकों के सिर्फ़ पार्किंग हेतु टेंडर किए गए थे किंतु कोई ऑफर प्राप्त नहीं हुआ है ।शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र में स्थित है, जहां आसपास बैंक, मॉल, होटल और रेस्टोरेंट जैसी गतिविधियां सुचारू रूप से चल रही है इसलिए मल्टीलेवल पार्किंग की छत का कमर्शियल उपयोग प्रस्तावित किया गया है। पार्किंग की ऊपर की फ्लोर छत का एरिया लगभग 12000 वर्गफुट है।
अब निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने इस समस्या का समाधान निकालते हुए पार्किंग की छत (रूफ) को कमर्शियल गतिविधियों के लिए उपयोग करने की अनुमति हेतु प्रस्ताव मेयर इन काउंसिल एवं परिषद की ओर भेज दिया गया है योजना के तहत ब्लॉक ए एवं बी के तीनों पार्किंग फ्लोर के साथ रूफटॉप को “मल्टीलेवल पार्किंग कम रूफटॉप कमर्शियल एक्टिविटी” के रूप में विकसित किया जाएगा।
इसके लिए 5 साल की अवधि के लिए संचालन और रखरखाव (O&M) सहित ईओआई (Expression of Interest) के माध्यम से निविदाएं आमंत्रित की जाएंगी। इस प्रस्ताव से निगम की आय में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। यह पहल न केवल खाली पड़ी संपत्ति का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करेगी, बल्कि शहर में व्यावसायिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button