सोशल मीडिया पर पेट्रोल और डीजल की कमी की अफवाहों पर ध्यान ना दे…. जिलाधिकारी डॉ किरण पाटिल
मोहम्मद फारूक खामगाव

खामगांव जिला बुलढ़ाणा महाराष्ट्र

सोशल मीडिया पर पेट्रोल और डीज़ल की कमी की अफवाहों की वजह से, जिले भर के पेट्रोल पंपों पर लोगों में भारी गर्दी होरही है । इसे देखते हुए, जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर डॉ. किरण पाटिल ने सख्त पाबंदियां लगाई हैं और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। इस आदेश का उलंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी
डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर ने पेट्रोलियम रूल्स 2002 के नियमों का इस्तेमाल करते हुए ये आदेश जारी किए हैं
किसी भी पेट्रोल पंप पर प्लास्टिक की बोतलों, कैन, टिन या बिना इजाज़त वाले कंटेनर में पेट्रोल या डीज़ल भरना पूरी तरह से मना है। फ्यूल सिर्फ़ गाड़ियों के टैंक में ही भरा जाना चाहिए।
ड्राइवरों को फ्यूल देते समय एम्बुलेंस और दूसरी ज़रूरी सेवाओं को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया है।
* हर पेट्रोल पंप के लिए रोज़ाना उपलब्ध स्टॉक और डिमांड की जानकारी बोर्ड पर दिखाना ज़रूरी होगा।
CCTV सिस्टम सभी पेट्रोल पंप परिसरों में चालू रखे जाने चाहिए और बिक्री रिकॉर्ड अपडेट रखे जाने चाहिए।
इस आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों या संगठनों के खिलाफ पेट्रोलियम नियम 2002, भारतीय नागरिक सुरक्षा कोड 2023 और आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत सख्त आपराधिक कार्रवाई की जाएगा जिले में ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति है और नागरिकों को वाहनों में अनावश्यक रूप से स्टॉक नहीं करना चाहिए और बनावटी कमी नहीं करनी चाहिए, और शांति बनाए रखते हुए प्रशासन का सहयोग करना चाहिए और पेट्रोल-डीज़ल की कमी की अफवाहों पर विश्वास नहीं करना चाहिए, जिला कलेक्टर डॉ. किरण पाटिल ने अपील की है।
मोहम्मद फारूक खामगाव




