दर्जी ओलिं में आयोजित उद्घाटन समारोह में शामिल नारायन सिंह कुशवाह जी, कैबिनेट मंत्री
अतुल मल्होत्रा

दिनांक 27.03.2026 माननीय मंत्री श्री नारायन सिंह कुशवाह जी, कैबिनेट मंत्री, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग। आज ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के महाराज बाड़ा स्थित दर्जी ओली में आयोजित उद्घाटन समारोह में शामिल हुआ। इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष श्री विपिन बिहारी गोयल जी द्वारा मध्यप्रदेश सहकारी समिति, कुबेर साख सहकारी संस्था मर्यादित, ग्वालियर का शुभारंभ किया गया।इस गरिमामयी कार्यक्रम में उपस्थित रहकर सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की बधाई दी। आशा है कि यह संस्था समाज के आर्थिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री विवेक नारायण सेजवलकर जी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री कमल माखीजानी जी, अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष श्री संतोष गोड़याले जी, महामंत्री श्री जवाहर प्रजापति जी, जिला उपाध्यक्ष श्री सुधीर गुप्ता जी, सहित अन्य गणमान्य साथी उपस्थित रहे।




