अपराधउत्तर प्रदेशताजा खबरलखनऊ
मुरादाबाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, डंडों-सरियों से हमला, कई घायल
मझोला थाना क्षेत्र के ढक्का में पुरानी रंजिश को लेकर भड़की हिंसा

रिपोर्टर: नूर मोहम्मद
पत्रकार
मुरादाबाद जिले के मझोला थाना क्षेत्र के रामतलैया चौकी अंतर्गत ढक्का गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और डंडों व सरियों से हमला कर दिया।
इस हिंसक झड़प में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।
बताया जा रहा है कि घटना से करीब एक घंटा पहले भी दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और मारपीट हुई थी, जिसके बाद मामला शांत नहीं हुआ और दोबारा विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।




