
रिपोर्टर नूर मोहम्मद पत्रकार
संभल में इकलौते बेटे के सामने मां की हत्याः पति रातभर पानी छिड़क कर देखता रहा जिंदा है या नहीं, अंतिम संस्कार से पहले पहुंची पुलिस
संभल में 8 साल के इकलौते बेटे के सामने पिता ने पत्नी की पीट-पीट कर हत्या कर दी। बेटे ने बताया- पापा मां के चेहरे पर पानी डालकर देखते रहे कि वह जिंदा हैं या मर गईं। उसने खुद पत्नी के मायके वालों को उसकी मौत की सूचना भी दी।
भांजी की मौत की सूचना पर पहुंचे मामा को कुछ शक हुआ। उन्होंने फोन करके पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने से पहले आरोपी पति और उसके घर वाले फरार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना चंदौसी कोतवाली क्षेत्र की है।




