मुरादाबाद के बहुचर्चित मैनाठेर कांड में 15 साल बाद फैसला आया
रिपोर्टर नूर मोहम्मद पत्रकार

रिपोर्टर नूर मोहम्मद पत्रकार
मुरादाबाद के बहुचर्चित मैनाठेर कांड में 15 साल बाद फैसला आया। IPS अशोक कुमार सिंह पर जानलेवा हमला करने वाले 16 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। ADJ कोर्ट ने 4 दिन पहले आरोपियों को दोषी करार दिया था। अशोक सिंह इस समय लखनऊ में अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) हैं।
मामला 2011 का है। तब अशोक सिंह मुरादाबाद के SSP थे। 6 जुलाई, 2011 को पुलिस छेड़छाड़ के आरोपी को पकड़ने गई थी। लेकिन, आरोपियों ने पुलिस पर धार्मिक पुस्तक के अपमान का आरोप लगा दिया था।
इसके बाद भीड़ सड़क पर उतरकर बवाल करने लगी थी। डीएम के साथ समझाने पहुंचे SSP अशोक सिंह पर भीड़ ने जानलेवा हमला कर दिया था। डीएम उन्हें भीड़ में घिरा छोड़कर भाग गए थे।
इस बीच भीड़ ने अशोक सिंह को बेरहमी से पीटा था। फिर उन्हें मरा समझ छोड़कर भाग गई थी।
#Moradabad #ips




