
जयपुर संभाग / शाहपुरा
जिला ब्यूरो रमाकान्त भारद्वाज
जुआ खेलते दो आरोपी किए गिरफ्तार,7270 रुपये जब्त
शाहपुरा पुलिस थान ने रविवार को जुआ – सट्टा के खिलाफ कार्रवाही करते हुए हो आरोपियों को गिरफ्तार कर 2770 रुपये नकद व जुआ सामग्री जब्त की है। थानाधिकारी रिया चौधरी ने बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान पीपली तिराहे क्षेत्र में पहुंची, जहां मुखबीर से सूचता मिली कि एक गार्डन में कुछ लोग जुआ खेल रहे है पुलिस टीम मौके पर पहुंची जिसमे दो व्यक्ति जुआ खेलते हुए मिले । पुलिस ने दोनों आरोपीयों रामकिशोर उर्फ किशोर निवासी खातेड़ी एवं जहीर खान निवासी खातेड़ी स्कूल के पास गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




