
कुरुंद जंगल क्षेत्र में जंगली हाथियों का तांडव, हर रोज मचा रहे तबाही — बीती रात राजेश तिग्गा का घर किया ध्वस्त
महुआडांड़ प्रखंड के कुरुंद जंगल क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले एक सप्ताह से हाथियों का झुंड इलाके में डेरा जमाए हुए है और हर रोज गांवों में घुसकर उत्पात मचा रहा है। इससे ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल बन गया है।बीती रात जंगली हाथियों ने कोकावल निवासी राजेश तिग्गा के मकान को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। देर रात गांव में घुसे हाथियों ने घर को निशाना बनाते हुए तोड़ दिया। घटना के समय परिवार के लोग किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे, जिससे बड़ा हादसा टल गया।ग्रामीणों के अनुसार, पिछले कई दिनों से हाथियों का झुंड लगातार गांवों में घूम रहा है। फसलें बर्बाद हो रही हैं, घरों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है और हर रात ग्रामीणों को जागकर रात बितानी पड़ रही है। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों में डर का माहौल बना हुआ है।
ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द कदम नहीं उठाए गए तो किसी बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता।




