झारखंडताजा खबरभारत

1.5 करोड़ की लागत से बन रहे आश्रम स्कूल के द्वितीय भवन में खुली लूट, मानकों की उड़ाई जा रही धज्जियां

अनूप कुमार की रिपोर्ट

1.5 करोड़ की लागत से बन रहे आश्रम स्कूल के द्वितीय भवन में खुली लूट, मानकों की उड़ाई जा रही धज्जियां

महुआडांड़ प्रखंड के बोहटा में 1.5 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे आश्रम स्कूल के द्वितीय भवन निर्माण कार्य में भारी अनियमितता और खुलेआम लापरवाही सामने आई है। भवन प्रमंडल के अधीन चल रहे निर्माण कार्य में गुणवत्ता और तकनीकी मानकों की पूरी तरह अनदेखी की जा रही है। निर्माण स्थल पर न तो सही तरीके से पानी पटाया जा रहा है और न ही निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप किया जा रहा है, जिससे भवन की मजबूती पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।मौके पर घटिया सामग्री के इस्तेमाल और जल्दबाजी में निर्माण कार्य किए जाने की बात सामने आ रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार और संबंधित विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से करोड़ों रुपये की लागत वाले इस भवन में खुलेआम अनियमितता बरती जा रही है। निर्माण कार्य में बरती जा रही लापरवाही से भविष्य में किसी बड़े हादसे की आशंका जताई जा रही है।ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य की न तो नियमित निगरानी हो रही है और न ही गुणवत्ता की जांच की जा रही है। करोड़ों की लागत से बन रहे इस भवन में इस तरह की लापरवाही से सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका गहरा गई है। जिम्मेदार अधिकारी पूरे मामले में चुप्पी साधे हुए हैं, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है।स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी ठेकेदार, अभियंता और संबंधित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही घटिया निर्माण कार्य को तत्काल रोककर मानकों के अनुरूप दोबारा निर्माण कराने की भी मांग उठाई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button