उत्तर प्रदेशकरियरकारोबारताजा खबररायबरेली
रायबरेली की बेटी ने पीसीएस परीक्षा में रचा इतिहास
लोकेशन रायबरेली रिपोर्टर अभय द्विवेदी

रायबरेली की बेटी ने पीसीएस परीक्षा में रचा इतिहास
रायबरेली की बेटी ने यूपी पीसीएस परीक्षा मे इतिहास रचा है। यहाँ की रहने वाली अनन्या त्रिवेदी ने यूपी पीसीएस 2024 की परीक्षा मे दूसरा स्थान हासिल किया है। यहाँ कोतवाली थाना इलाके की रहने वाली अनन्या त्रिवेदी की मां रेखा रानी डीह ब्लॉक के यूपीएस राजापुर में सहायक अध्यापिका हैं। शहर स्थित निजी स्कूल से बारहवीं के बाद बीएचयू से सामाजिक विज्ञान मे पीजी करने वाली अनन्या स्नातक मे गोल्ड मैडलिस्ट हैं। घर पर रह कर यूपीएससी की तैयारी करने वाली अनन्या अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता को देती हैं। अनन्या के पिता जनरल स्टोर चलाते हैं जबकि माता शिक्षिका है। अनन्या के एक बड़े भाई हैं जो केंद्रीय सेवा मे कार्यरत हैं।




