उत्तर प्रदेशटेक्नोलॉजीताजा खबररायबरेली

रायबरेली जिला अधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देश पर स्कूली वाहनों के खिलाफ चलाया गया विशेष अभियान

रिपोर्टर: अभय द्विवेदी

लोकेशन: रायबरेली

रायबरेली जिला अधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देश पर स्कूली वाहनों के खिलाफ चलाया गया विशेष अभियान

रायबरेली में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देश पर स्कूली वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक संचालित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।प्रशासन और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के तहत एआरटीओ प्रवर्तन उमेश कटियार ने बताया कि स्कूली वाहनों की सघन जांच की जा रही है। वाहनों के फिटनेस, परमिट, ड्राइविंग लाइसेंस, स्पीड गवर्नर, फर्स्ट एड बॉक्स और अग्निशमन यंत्र जैसी जरूरी व्यवस्थाओं को परखा जा रहा है।जांच के दौरान जो वाहन मानकों पर खरे नहीं उतर रहे हैं, उनके खिलाफ चालान और अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button