झारखंडताजा खबरभारत

महुआडांड़ प्रखंड में 4 महीनों से वृद्धा पेंशन बंद, बुजुर्ग परेशान

अनूप कुमार की रिपोर्ट

महुआडांड़ प्रखंड में 4 महीनों से वृद्धा पेंशन बंद, बुजुर्ग परेशान

महुआडांड़ प्रखंड में पिछले चार महीनों से वृद्धा पेंशन की राशि नहीं मिलने से सैकड़ों बुजुर्गों और महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पेंशन नहीं मिलने से लाभुकों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कई बुजुर्गों ने बताया कि वृद्धा पेंशन ही उनकी आजीविका का मुख्य साधन है, लेकिन लगातार चार महीनों से राशि नहीं मिलने के कारण दवा, भोजन और दैनिक जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो गया है।लाभुक अपनी समस्या को लेकर लगातार प्रखंड कार्यालय और बैंक का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें हर बार राशि नहीं आने की बात कहकर वापस लौटा दिया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जिला स्तर से राशि आवंटित नहीं होने के कारण भुगतान लंबित है। लाभुकों ने प्रशासन से जल्द भुगतान कराने की मांग की है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button