
विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर निमंत्रण अभियान तेज, बजरंग दल के विभाग संयोजक सूरज साहू को दिया गया आमंत्रण
महुआडांड़ आगामी विराट हिंदू सम्मेलन को सफल एवं भव्य बनाने के लिए आयोजकों द्वारा निमंत्रण अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के जिला संयोजक राजन साहू ने बजरंग दल के विभाग संयोजक सूरज साहू को औपचारिक रूप से आमंत्रण पत्र देकर सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण दिया।इस अवसर पर राजन साहू ने कहा कि विराट हिंदू सम्मेलन सनातन समाज की एकजुटता का प्रतीक होगा और इसमें क्षेत्र के सभी सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।वहीं बजरंग दल के विभाग संयोजक सूरज साहू ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि बजरंग दल के कार्यकर्ता सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि यह आयोजन समाज में एकता, जागरूकता और संगठन की भावना को मजबूत करेगा।इस दौरान उपस्थित लोगों ने सम्मेलन की तैयारियों पर भी चर्चा की और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।




