झारखंडताजा खबरभारत

जर्जर स्कूल भवन में पढ़ाई, हादसे का खतरा

अनूप कुमार की रिपोर्ट

जर्जर स्कूल भवन में पढ़ाई, हादसे का खतरा

महुआडांड़ प्रखंड के राजकीय कृत प्राथमिक विद्यालय उड़ालखाड़ का भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है। छत और दीवारों से प्लास्टर झड़ रहा है और कई जगहों पर दरारें पड़ गई हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।भवन की खराब स्थिति के कारण पिछले दो वर्षों से बच्चों को कमरों के बजाय बरामदे में बैठाकर पढ़ाई कराई जा रही है। इससे बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा दोनों प्रभावित हो रही है।प्रभारी प्राचार्य जोयसी पन्ना ने बताया कि कई बार विभाग और प्रशासन को लिखित शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं अभिभावकों और ग्रामीणों ने जल्द मरम्मत या वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button