कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहें- प्रभारी मंत्री श्री कुशवाह
अतुल मल्होत्रा

कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहें- प्रभारी मंत्री श्री कुशवाह
स्कूल चले हम अभियान अंतर्गत प्रवेशोत्सव कार्यक्रम संपन्न
शाजापुर, 01 अप्रैल 2026/
प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग मंत्री एवं जिला प्रभारी श्री नारायन सिंह कुशवाह के मुख्य आतिथ्य में स्कूल चले हम अभियान अंतर्गत प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय गांधी हॉल शाजापुर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर विधायक श्री अरूण भीमावद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमराज सिंह सिसोदिया, नगरपालिका अध्यक्ष श्री प्रेम जैन, कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना, पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत भी मौजूद थे।
प्रभारी मंत्री श्री कुशवाह ने संबोधित करते हुए नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेशित बच्चों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज का दिन नवप्रवेशित बच्चों के लिए भविष्य की शुरूआत हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि शिक्षा से अच्छे राष्ट्र, परिवार, समाज का निर्माण होता हैं। प्रभारी मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार का लक्ष्य हैं कि शिक्षा से कोई भी बच्चा वंचित न रहें, इसलिये मध्यप्रदेश सरकार द्वारा सांदीपनी विद्यालयों का निर्माण कर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाकर शिक्षा दी जा रही हैं। साथ ही इन विद्यालयों में डिजिटल माध्यम से भी शिक्षाएं दी जा रही हैं। मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि विदेशों में भी उच्च शिक्षा अध्ययन के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से वित्तीय सहायता प्रदान की जाती हैं।
प्रभारी मंत्री श्री कुशवाह ने सभी पालकों एवं उपस्थित जनों से अनुरोध किया कि वे अपने ग्राम, मौहल्ला, क्षेत्र आदि में निगरानी करें और जो बच्चें विद्यालय नहीं जा रहे हैं उनका चिन्हांकन कर उन्हें विद्यालयों में प्रवेश दिलाने में सहयोग कर अपना कर्त्तव्य निभाएं। साथ ही उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजें। विद्यालयों में प्रवेश के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में वृहद स्तर पर जनजागरूकता अभियान भी चलाएं।
इस दौरान प्रभारी मंत्री श्री कुशवाह ने विधायक श्री भीमावद की मांग पर उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 02 को उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 01 में शामिल करने के लिए कलेक्टर को निर्देश दिये।
विधायक श्री भीमावद ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2023 के बाद से मध्यप्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में अमूलचूल परिवर्तन किये गये हैं। साथ ही सरकार द्वारा सांदीपनि विद्यालयों का निर्माण कर इनमें शिक्षा संबंधी सर्वसुविधा प्रदान की गई हैं। साथ ही साथ राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से भी शिक्षा के क्षेत्र में अमूलचूल परिवर्तन किये गये हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी बालक-बालिका शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए उन्हें विद्यालयों में प्रवेश दिलाने के लिए सभी प्रयास करें।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सिसोदिया ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकता हैं, इसलिये शिक्षा का जीवन में बहुत महत्व हैं। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे दिनचर्या बनाकर उस पर अमल करें और अपने निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहें। साथ ही मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने माता-पिता एवं गुरूजनों का नाम रोशन करें।
इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेन्द्र शिप्रे ने स्कूल चले हम अभियान 2026-27 के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान स्वागत भाषण सहायक संचालक श्री पुष्पेन्द्र सस्तिया द्वारा दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग मंत्री एवं जिला प्रभारी श्री नारायन सिंह कुशवाह एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा कक्षा-8वी के प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाली माध्यमिक विद्यालय मूलीखेड़ा की छात्रा अराधना पिता श्री महेश राठौर, मा.वि. लोंदिया के छात्र अनमोलसिंह पिता श्री रघुवीरसिंह सिसोदिया, उमावि ज्योतिनगर की छात्रा मंजू पिता श्री जगदीश कुण्डला तथा कक्षा-5वी के प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाली सांदीपनि उमावि शाजापुर की छात्रा कनिका पाटीदार पिता श्री राकेश पाटीदार, मा.वि. दिल्लौदरी की छात्रा अनीता पिता श्री बलवानसिंह एवं प्रावि रिंग्नीखेड़ा के छात्र कार्तिक राजपूत पिता श्री कृपालसिंह को पाठ्य पुस्तकें, बस्ता एवं उपहार भेंट किये। इसी तरह कक्षा-6 के अक्षय, आयुष्का, खुशी, पलक एवं पवन नायक को साईकिल वितरित की गई।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य श्री जगदीश फौजी, श्री आशीष नागर, श्री शीतल भावसार, श्री रमेश पाटीदार, श्री मनोहर विश्वकर्मा, श्री मुकेश दुबे, श्री दिलीप त्रिवेदी, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अनुपमा चौहान, अनुविभागीय अधिकारी सुश्री मनीषा वास्कले, पार्षदगण, जनप्रतिनिधिगण, छात्र-छात्राएं एनं उनके अभिभावकगण तथा शिक्षक उपस्थित थे। आभार डीपीसी श्री धीरज बिरथरिया ने माना।




