उत्तर प्रदेशताजा खबरधर्मबदायूं

बदायूं में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हनुमान जयंती का पर्व ! शहर से लेकर गाँव तक गूंजे जयकारे !

एम. आरिफ़ खान मोबाइल --9997654490 

स्क्रिप्ट बदायूं
जिले भर में हनुमान जयंती का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ! ग्रामीण इलाकों में भी बाला जी के जन्मोत्सव की धूम रही!चहुँ ओर जयकारों के उद्घोष से इलाका भक्तिमय हो गया !
बच्चों ने गुब्बारे फोड़ कर बाला जी के भजनों का डीजे पर नृत्य कर जन्मदिन का जश्न मनाया!

उत्तर प्रदेश के बदायूं व आसपास मंदिरों में भव्य सजावट हुई और बजरंग वली को केक भेंट कर जन्मोत्सव मनाया ! जिले से सटे गांव रमजानपुर के अलावा कई गांवों में हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया! रमजानपुर के शिव मंदिर को फूलमालाओं से सजाया गया जिसमें मेवा मिष्ठान के अलावा केक काटकर बालाजी को भोग लगाया! बच्चों ने भी पूजा आरती व जन्मदिन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, वहीं कादरचौक क्षेत्र के नगला निजामाबाद बालाजी मंदिर पर जन्मोत्सव की धूम रही! ढोल नगाड़े व भजन कीर्तन के साथ बालाजी का जन्म महोत्सव मनाया गया जिसमें पंडित अरविंद देव शर्मा के अलावा पंडित आदित्य शर्मा ने मेवा मिष्ठान से भोग लगाकर एवं केक काटकर जन्मदिन मनाया, इस मौके पर, अजय शर्मा, प्रवेश शाक्य, बाबा विनोद दास, डाल सिंह शाक्य, ओम शरण कश्यप, रूपराम कश्यप, रामनाथ कश्यप, सोनू शर्मा, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य विनोद शर्मा के अलावा तमाम ग्रामवासी मौजूद रहे,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button