दो दिवसीय दौरे पर अशोकनगर आएंगे केंद्रीय मंत्री Jyotiraditya Scindia, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
अतुल मल्होत्रा

अशोकनगर/ग्वालियर से रिपोर्ट
केंद्रीय मंत्री Jyotiraditya Scindia आगामी दो दिनों के लिए अशोकनगर एवं ग्वालियर जिले के दौरे पर रहेंगे।जनसम्पर्क और विकास कार्यों की समीक्षा पर रहेगा फोकस, ग्वालियर-अशोकनगर में बढ़ेगी राजनीतिक हलचल ।इस दौरान वे विभिन्न शासकीय एवं सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री स्थानीय जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से मुलाकात कर क्षेत्रीय विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। साथ ही कई योजनाओं और परियोजनाओं से जुड़े कार्यक्रमों में उनकी उपस्थिति प्रस्तावित है।
इस दौरे को लेकर प्रशासनिक एवं राजनीतिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। केंद्रीय मंत्री के आगमन से क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियों के साथ-साथ विकास कार्यों को भी नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।




