
नेतरहाट में लातेहार जिला स्थापना दिवस पर विविध कार्यक्रम, विधायक व एसडीओ ने सुनी जनसमस्याएं
महुआडांड़ लातेहार जिला स्थापना दिवस के अवसर पर नेतरहाट पंचायत भवन में ‘रन फॉर वे’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नेतरहाट आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य, जागरूकता और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मनिका विधायक रामचंद्र सिंह उपस्थित रहे। उनके साथ अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) बिपिन कुमार दुबे, नेतरहाट पंचायत के मुखिया रामबिशून नागेसिया सहित कई शिक्षक, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे। ‘रन फॉर वे’ के तहत आयोजित दौड़ में विद्यार्थियों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने जिला स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र के विकास एवं सामाजिक भागीदारी को मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम के बाद नेतरहाट बस स्टैंड में विधायक रामचंद्र सिंह और एसडीओ बिपिन कुमार दुबे ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित समस्याओं को रखा। इस पर विधायक एवं एसडीओ ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।




