झारखंडताजा खबरभारत

तंबोली में लगे तीनों जलमीनार खराब, पानी के लिए मची खलबली

अनूप कुमार की रिपोर्ट

तंबोली में लगे तीनों जलमीनार खराब, पानी के लिए मची खलबली

महुआडांड़ प्रखंड अंतर्गत अक्सी पंचायत के तंबोली गांव में लगे तीनों जलमीनार खराब होने से ग्रामीणों के बीच पानी को लेकर भारी परेशानी उत्पन्न हो गई है। गर्मी की शुरुआत के साथ ही गांव में पेयजल संकट गहराने लगा है, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि लाखों रुपये की लागत से लगाए गए ये जलमीनार “हाथी के दांत” साबित हो रहे हैं। जलमीनार महीनों से खराब पड़े हैं, लेकिन अब तक मरम्मत की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है। गांव की महिलाएं और बच्चे दूर-दराज के चापाकलों और कुओं से पानी लाने को मजबूर हैं।स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। गर्मी बढ़ने के साथ स्थिति और गंभीर होती जा रही है।ग्रामीणों ने पीएचडी विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द खराब पड़े तीनों जलमीनारों की मरम्मत कराकर गांव में नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button