उत्तर प्रदेशताजा खबररायबरेली

गैस सिलेंडर फटने से तीन लोग झूलसे

रिपोर्टर अभय द्विवेदी

लोकेशन रायबरेली
रिपोर्टर अभय द्विवेदी

गैस सिलेंडर फटने से तीन लोग झूलसे

रायबरेली जिले के बछरावां थाना क्षेत्र के कन्नावा गांव में आज उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब चूल्हे से निकली चिंगारी से फैली आग से पड़ोसी के घर में रखा गैस सिलिंडर में विस्फोट हो गया।
इस हादसे में तीन लोग झुलस गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। आग लगते ही मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बहादुरी दिखाते आग बुझाने में जुट गए और घटना की सूचना फायर विभाग को दी। घटना बछरावां थाना क्षेत्र के कन्नावा गांव की है, जहां अमित कुमार की पत्नी चूल्हे पर खाना बना रही थी। चूल्हे से निकली चिंगारी से अमित के छप्पर में आग लग गई और आग उनके पड़ोसी सूरजपाल के घर तक पहुंच गई। सूरजपाल के छप्पर में लगी आग से घर में रखे सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। सिलेंडर में धमाका इतना तेज था कि घर में आग पूरे घर में फैल गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button