मिशन शक्ति के दूसरे चरण के तहत महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर किया गया कार्यक्रम का आयोजन
रिपोर्टर: अभय द्विवेदी

लोकेशन: रायबरेली
मिशन शक्ति के दूसरे चरण के तहत महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर किया गया कार्यक्रम का आयोजन
रायबरेली में मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के तहत महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने भाग लेकर महिलाओं को जागरूक किया।शहर के फिरोज गांधी ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालयों के छात्रों ने नाटक प्रस्तुत कर महिला अपराधों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। जिलाधिकारी ने महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और किसी भी घटना पर तुरंत प्रशासन को सूचित करने की अपील की।वहीं पुलिस अधीक्षक ने महिला सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए चलाए जा रहे अभियानों की जानकारी दी। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।




