अपराधउत्तर प्रदेशताजा खबररायबरेली
बाइक से घर जा रहे युवक को आधा दर्जन बदमाशों ने दिनदहाड़े मारी गोली
रिपोर्टर अभय द्विवेदी

लोकेशन रायबरेली
बाइक से घर जा रहे युवक को आधा दर्जन बदमाशों ने दिनदहाड़े मारी गोली
रायबरेली में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया है। मिल एरिया थाना क्षेत्र के तुलसी नगर मोहल्ले में बाइक से घर जा रहे अनिकेत झा पर आधा दर्जन बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।




