उत्तर प्रदेशताजा खबरमथुरा

ग्राम जैत में सरकारी स्कूल में प्रवेश हेतु निकाली गई जागरूकता रैली

संवाददाता लक्ष्मण

ग्राम जैत में सरकारी स्कूल में प्रवेश हेतु निकाली गई जागरूकता रैली
ग्राम जैत स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों के प्रवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अध्यापकों और प्रधानाचार्य द्वारा एक जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
रैली के दौरान अध्यापकों एवं प्रधानाचार्य ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए सरकारी विद्यालयों में प्रवेश दिलाएं, जहां अच्छी शिक्षा और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हैं।
उन्होंने प्राइवेट स्कूलों की बढ़ती मनमानी पर भी चिंता जताई। बताया गया कि निजी विद्यालयों में कॉपी-किताबें, ड्रेस और मासिक फीस अत्यधिक महंगी हो गई है, जिससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती रुक्मिणी देवी शर्मा ने अभिभावकों से विशेष अनुरोध किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपने बच्चों का दाखिला सरकारी विद्यालयों में कराएं, ताकि वे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ उठा सकें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button