अपराधउत्तर प्रदेशताजा खबररायबरेली

दबिश के दौरान 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद

रिपोर्टर अभय द्विवेदी

लोकेशन रायबरेली
रिपोर्टर अभय द्विवेदी

दबिश के दौरान 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद

रायबरेली में 06 अप्रैल को जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के आदेशानुसार अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध जारी विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 01 की टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी। टीम द्वारा तहसील सदर के थाना भदोखर अंतर्गत ग्राम काबुलीयन एवं मनेहरू में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों/संदिग्ध घरों पर दबिश की कार्यवाही की गई। दबिश के दौरान 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा लगभग 350 किलोग्राम लहन बरामद कर मौके पर नष्ट करते हुए 03 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किये गए। जिले में अवैध शराब के निर्माण एव बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button